फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: ग्वालियर-भिंड-इटावा हाईवे को 6-लेन बनाने की कवायद, सिंधिया ने विधायकों से किया दिल्ली चलने का आह्वान

Fri, 04 Oct 2024 09:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आगरा से ग्वालियर तक 4136 करोड़ रुपये की लागत से 6-लेन हाई स्पीड कॉरिडोर स्वीकृत हो चुका है। सभा में सिंधिया ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भाजपा की सेवा भावना की तारीफ की और महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाओं की प्रशंसा की।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने क्षेत्र के विधायकों से दिल्ली चलने का कहा। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा मैं राकेश जी, देवेंद्र जी, लाल सिंह जी, संध्या जी, ओपीएस जी से निवदेन करूंगा कि सभी मेरे साथ दिल्ली चलो। हम अपने ग्वालियर-भिंड-इटावा हाईवे को 6-लेन एक्सप्रेस-वे बनाने की मांग करेंगे।

विज्ञापन


बता दें आज शुक्रवार शाम को सिंधिया भिंड में भाजपा के सदस्यता अभियान शामिल हुए। उन्होंने कहा दिल्ली से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस वे है। आगरा पहुंचते ही ट्रैफिक जाम में हम उलझ जाते हैं। आगरा से निकलते हैं तो 2 लेन की रोड पर ढाई घंटे लगते हैं ग्वालियर पहुंचने में। मैं जब मोहन यादव जी और नितिन गडकरी जी के पास गया तो 2 महीने पहले कैबिनेट का पहला सड़क का निर्णय लिया गया। आगरा से ग्वालियर 6 लेन का 4136 करोड़ रुपये का हाई स्पीड कॉरिडोर स्वीकृत हो गया है।

भिंड, गोहद, मेहगांव और अटेर में भी सिंधिया ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच और भाजपा की सोच में अंतर है। कांग्रेस में जेब भरने की बात कही जाती है। लाडली बहना योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में कांग्रेस सरकार अपनी जेबें भरने पर जोर देती है, जबकि भाजपा राष्ट्रीय सेवा सिखाती है।
विज्ञापन


सिंधिया ने महिलाओं से कहा भाजपा से जुड़कर सशक्तिकरण और नेतृत्व विकास वाली योजनाओं में अपना योगदान दें। मोदी जी के नेतृत्व में एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं के हाथों में गांव, देश, प्रदेश का दायित्व दिया जाएगा, जिससे देश प्रगति के पथ पर शीघ्रता से बढ़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें