फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind Road Accident: दो बाइकों में आमने-सामने की भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत, दो युवकों की हालत गंभीर

Tue, 05 Nov 2024 09:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड जिले के रावतपुरा थाना क्षेत्र में खजुरी मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई और दो घायल हैं। दो घायलों की गंभीर चोटें आई हैं।    
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले के लहार अनुभाग के अंतर्गत आने वाले रावतपुरा थाना क्षेत्र में खजुरी मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें तत्काल ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लहार के वार्ड क्रमांक 15 के बिजली घर क्षेत्र के रहने वाले रोहित, महेंद्र दोहरे और उनके जीजा अभिलाख दोहरे, निवासी पन्नापुरा, दबोह, एक ही बाइक पर सवार होकर लहार की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर मोहन बाथम, निवासी चीना, दिगवा से खजुरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान आमने-सामने की टक्कर में अभिलाख दोहरे और मोहन बाथम की मौत हो गई, जबकि रोहित और महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर रावतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लहार के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रावतपुरा पुलिस ने मृतक मोहन बाथम की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें