फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भिंड में चौंकाने वाला हादसा, खौलती कढ़ाही में मोबाइल गिरने से बैटरी फटी, झुलसने से युवक की मौत

Fri, 01 Nov 2024 04:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

चंद्रप्रकाश पुत्र रामप्रकाश दोहरे अपने घर पर सब्जी बना रहा था। अचानक से गर्म तेल में मोबाइल गिर गया और ब्लास्ट हुआ जिससे पूरा तेल और आग की लॉ से उसका शरीर जल गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
भिंड में मोबाइल फटने से युवक की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले के लहार में गर्म तेल की कढ़ाही में मोबाइल गिरने से बैटरी में ब्लास्ट हो गया। इससे युवक बुरी तरह झुलस गया.. उसे पहले सिविल अस्पताल लहार ले जाया गया, यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रास्ते में पुल पर जाम के चलते एंबुलेंस नहीं निकल सकी। दूसरे रास्ते से जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मृतक के चाचा ने बताया कि चंद्रप्रकाश पुत्र रामप्रकाश दोहरे अपने घर पर सब्जी बना रहा था। अचानक से गर्म तेल में मोबाइल गिर गया और ब्लास्ट हुआ जिससे पूरा तेल और आग की लॉ से उसका शरीर जल गया। युवक के परिजन जब एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे, तो रास्त में सेंवढ़ा की सिंध नदी पर छोटे पुल पर जाम मिला। इसके बाद एंबुलेंस को थरेट, इंदरगढ़, डबरा होते हुए करीब 80 किलोमीटर घुमाकर ग्वालियर ले जाना पड़ा। इससे एंबुलेंस को दो घंटे अस्पताल पहुंचने में लग गए। 

परिजनों ने बताया कि समय रहते प्रकाश ग्वालियर के अस्पताल पहुंच जाता तो उसकी जान बच जाती। मृतक चंद्र प्रकाश दो भाई हैं, वह बड़ा भाई था। शहर के बुधपुरा के नजदीक उसकी पंक्चर की दुकान है। इसी से उसके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। मृतक की 18 साल पहले शादी हुई थी, जिस समय यह घटना हुई तब चंद्रप्रकाश की पत्नी अपनी भैंस को चारा खिला रही थी। वह खाना बना रहा था। बड़ी बेटी 14 साल, छोटा बेटा 8 साल का है।
विज्ञापन


लहार थाना पुलिस ने अखलेश पुत्र धनपत लाल दोहरे की फरियाद पर धारा 194 BNNS के तहत अपराध क्र.36/24 पर मृतक चन्द्रप्रकाश पुत्र रामप्रकाश दोहरे की मौत पर प्रकरण कायम किया। इसमें बताया गया कि मृतक की मौत मोबाइल फटने के कारण हुई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें