फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: आठ हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि पर कब्जा बरकरार रखने के नाम पर मांगी थी घूस

Wed, 16 Oct 2024 02:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

कलेक्टर भिंड के स्थगन आदेश के बावजूद प्रतिवादी प्रमोद यादव को भूमि पर कब्जा नहीं करवाने और आवेदक के पक्ष में भूमि का यथावत कब्जा बनाए रखने के एवज में आरोपी पटवारी ने रिश्वत मांगी थी। आठ हजार लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
रिश्वत मामले में पटवारी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त ग्वालियर संभाग की टीम ने आज भिंड जिले में एक ट्रैप कार्यवाही में पटवारी आदित्य सिंह कुशवाह को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी ने आवेदक सर्वेश यादव से 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से 2,000 रुपये पहले ही ले लिए थे। बाकी 8,000 रुपये की राशि आज आवेदक के घर के सामने सड़क पर, अग्रवाल कॉलोनी अटेर रोड, भिंड में लेते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन


मामला आवेदक सर्वेश यादव की ग्राम बरकापूरा स्थित कृषि भूमि से जुड़ा है। कलेक्टर भिंड के स्थगन आदेश के बावजूद प्रतिवादी प्रमोद यादव को भूमि पर कब्जा नहीं करवाने और आवेदक के पक्ष में भूमि का यथावत कब्जा बनाए रखने के एवज में आरोपी पटवारी ने रिश्वत मांगी थी। आवेदक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की थी, जिसके बाद शिकायत का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशन में 15 सदस्यीय टीम गठित की गई, जिसमें डीएसपी प्रधुम्न पराशर, इंस्पेक्टर कवींद्र सिंह चौहान, रानी लता नामदेव, और ब्रजमोहन नरवरिया शामिल थे। इस टीम ने आज आरोपी पटवारी को अटेर रोड भिंड पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी को ट्रैप टीम द्वारा आगे की कार्यवाही के लिए थाना कोतवाली भिंड ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें