फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: पड़ोसी की दीवार गिरने से मलबे में दबा परिवार, एक साल की मासूम बच्ची की मौत, सात लोग घायल

Mon, 15 Apr 2024 03:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भिंड

सार

घटना भिंड जिले के सर्वा गांव की है। गांव में रहने वाले केशव सिंह सिकरवार के घर की दीवार अचानक भरभरा कर पड़ोस में रहने वाले गिरधारी तोमर के घर तरफ ढह गई। एक साल की बालिका की मौत हो गई। 
विज्ञापन
भिंड में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए लेकर पहुंचे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पड़ोसी की दीवार गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। परिवारी की दीवार गिरने से सात लोग घायल हो गए। घायलों में भी कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना भिंड जिले के सर्वा गांव की है। गांव में रहने वाले केशव सिंह सिकरवार के घर की दीवार अचानक भरभरा कर पड़ोस में रहने वाले गिरधारी तोमर के घर तरफ ढह गई। जिसमें गिरधारी तोमर के घर के आठ लोग दब गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दीवार के मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन एक वर्षीय बालिका की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गोहद अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के लिए भर्ती कराया गया। जहां से सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें