फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर अतिक्रमण कर बंगला बनाने का आरोप, बंगले की नपती करने पहुंचीं टीम

Thu, 18 Jul 2024 08:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

लहार में अतिक्रमण की शिकायत पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के घर टीम नपती करने पहुंची थी। गुरुवार दोपहर पहुंची टीम शाम 7 बजे तक नपती नहीं शुरू कर पाई। राजस्व टीम को सिर्फ दो घंटे पॉइंट ही मिले। अब टीम शुक्रवार सुबह फिर कार्रवाई करेगी। चारों पॉइंट मिलने के बाद ही सीमांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
भिंड में गोविंद सिंह के बंगले की नपती करने पहुंची टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर आम रास्ते पर कब्जा कर और अतिक्रमण कर बंगला बनाने का आरोप है। लोगों ने इसकी नगर पालिका से शिकायत की थी। इसके बाद गुरुवार दोपहर को नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम बंगले की नपती करने पहुंचीं। हालांकि 6 घंटे बाद भी वे नपती शुरू नहीं कर सके।
विज्ञापन


दरअसल लहार में अतिक्रमण की शिकायत पर डॉ. गोविंद सिंह के घर टीम नपती करने पहुंची थी। इस दौरान तहसीलदार डॉ. उदय सिंह जाटव, नायब तहसीलदार जगन कुशवाह, नगर पालिका सीएमओ रमाशंकर शर्मा और लहार, असवार, दबोह, आलमपुर समेत पूरी तहसील के पुलिस थानों का बल मौके पर मौजूद रहा। राजस्व विभाग को अतिक्रमण के चारों पॉइंट नहीं मिल सके। गुरुवार दोपहर पहुंची टीम शाम 7 बजे तक नपती नहीं शुरू कर पाई। राजस्व टीम को सिर्फ दो घंटे पॉइंट ही मिले। अब टीम शुक्रवार सुबह फिर कार्रवाई करेगी। चारों पॉइंट मिलने के बाद ही सीमांकन किया जाएगा।

डॉ. गोविंद सिंह के बेटे डॉ. अमित प्रताप सिंह ने सर्वे नंबर 2715, 2716 का सीमांकन कराने पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने लहार तहसीलदार को आवेदन भी दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करे, झूठे आवेदनों पर नहीं। उन्होंने कहा कि मोहर्रम त्योहार के दिन नोटिस जारी कर कार्रवाई करना गलत है। डॉ. गोविंद सिंह के भतीजे अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने भी इस कार्रवाई को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें