फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: भिंड में दबंगों ने टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा, एक लाख की रंगदारी मांगने का भी आरोप

Thu, 14 Dec 2023 06:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड में टोल पर तोड़फोड़ हुई है। हमला क्यों हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है, पर बताया जा रहा है कि रंगदारी वसूलने के लिए कुछ दबंग वहां पहुंचे थे। 
विज्ञापन
भिंड में टोल पर हमले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक टोल प्लाजा पर दंबगों द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। कर्मचारियों से मारपीट की गई। आरोप है कि टोल संचालक से एक लाख रुपये रंगदारी में मांगे जाने को लेकर ये हमला किया गया है। टोलकर्मियों ने विधायक के भाई पर आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि भिंड के अटेर स्थित परा टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की घटना हुई है। टोल प्लाजा के कर्मचारियों की मानें तो गुरुवार दोपहर में यहां कुछ दबंग पहुंचे और टोल प्लाजा पर हमला किया। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो हमारे साथ भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं टोल कर्मियों ने एक विधायक के भाई पर तोड़फोड़ करने, कर्मचारियों के साथ मारपीट और टोल को निर्विघ्न संचालित करने के लिए रंगदारी की एक लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है।

कर्मचारियों ने बताया कि दबंगों ने सर्वर रूम में घुसकर घटना के सीसीटीवी वीडियो डिलीट करने का भी प्रयास किया। जब वे वीडियो डिलीट करने में असफल रहे तो सीसीटीवी कैमरे का DVR बॉक्स उठा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही परा टोल प्लाजा एसडीओपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी पर मामला पंजीबद्ध नहीं किया गया है। टोलकर्मियों ने शिकायती आवेदन दिया है। इसमें कई लोगों के नाम बताए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें