फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: प्रेमिका से जन्मी बच्ची पर जताया अधिकार, आरोपी चंबल नदी के पुल पर लटका

Mon, 24 Aug 2026 04:41 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड में दुष्कर्म के आरोपी युवक ने प्रेमिका से जन्मी बच्ची को अपनी संतान बताते हुए साथ ले जाने की मांग को लेकर चंबल नदी के पुल पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। सूचना पर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। 
विज्ञापन
भिंड में युवक को समझा-बुझाकर पुल से उतारा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका से जन्मी बच्ची को अपनी संतान बताते हुए उसे साथ ले जाने की मांग कर रहा दुष्कर्म का आरोपी चंबल नदी के पुल पर चढ़ गया। उसने नीचे कूदने की धमकी दी।सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अटेर थाना क्षेत्र के सुरपुरा गांव निवासी गोलू पुरवंशी का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। कुछ समय पहले वह युवती के साथ घर से चला गया था। युवती के वापस लौटने पर परिजनों ने अटेर थाने में शिकायत की। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले टूटा कहर, स्कूल जाते समय हादसे में बहन की मौत; भाई कर रहा जिंदगी के लिए संघर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से बाहर आने के बाद गोलू को पता चला कि युवती से एक बच्ची का जन्म हुआ है। इसके बाद उसने बच्ची को अपनी संतान बताया। वह बच्ची को अपने साथ रखने की मांग करने लगा। युवक ने बच्ची के परिजनों से भी बात की। उसने बच्ची को सौंपने की मांग की। परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद उसने पुलिस के सामने भी अपनी बात रखी। गोलू उत्तरप्रदेश के खैरा राठौर थाना क्षेत्र में जैतपुर के पास पहुंचा। उसने बच्ची के परिजनों से दोबारा बात की। मांग नहीं माने जाने पर वह चंबल नदी के पुल पर चढ़ गया। युवक पुल की जाली से लटक गया। वह नीचे कूदने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही खैरा राठौर और अटेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों के पुलिस अधिकारियों ने युवक से बातचीत की। उसे समझाया गया कि बच्ची को लेकर वह कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखे। काफी देर तक पुलिस ने उससे बात की। इसके बाद युवक शांत हुआ। वह पुल की जाली से हटकर सुरक्षित स्थान पर आ गया। पुलिस ने उसे समझाइश दी। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। समय पर दोनों राज्यों की पुलिस के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें