मेडिकल लगाकर चुनाव ड्यूटी से बचने वाले कर्मचारियों पर गिरेगी गाज।
- फोटो : सोशल मीडिया
भिंड जिला कलेक्टर ने मेडिकल लगाकर चुनाव ड्यूटी निरस्त कराने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्त करने के निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने एक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए कलेक्टर ने निर्देश जारी किए हैं।
जिला कलेक्टर द्वारा जारी प्रेस नोट में इस प्रकार का आवेदन देने वाले सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को 20 वर्ष की नौकरी अथवा 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की बात लिखी है। उन्होंने इसके लिए प्रेस नोट भी जारी किया है।