दमोह पहुंचे भीम आर्मी चीफ रावण
- फोटो : अमर उजाला
सरकार का फेलियर है ये अपराध...
भीम आर्मी चीफ ने कहा कि इस तरह के अपराध सरकार का फेलियर है। भीम आर्मी की बढ़ती ताकत से सरकार डरी हुई है, इसीलिए उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है। इसका जवाब जनता साल 2023 के चुनाव में देगी। यदि दमोह जिले में उनकी सत्ता होती, तो ये जो अत्याचार हो रहे हैं यह नहीं हो पाते। अधिकारी राजनीतिक भाषा बोल रहे हैं, उन्हें यह पता होना चाहिए कि वह जनता के नौकर हैं और यदि उन्हें राजनीति करनी है, तो खाकी उतारकर खादी पहन लें।
SP बोले- नियमानुसार की गई है कारवाई...
एसपी डीआर तेनीवार ने कह, खादी उतारकर खादी पहनने का जो वक्तव्य रावण ने दिया है, वो उनकी व्यथा है। इस बारे में वही ठीक से बता पाएंगे। रही कार्रवाई की बात, तो पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई है और पूरी कार्रवाई नियम अनुसार की जा रही है।