फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के डर से आधी रात को दूसरी पत्नी से मिलने जाते थे भय्यूजी महाराज

Thu, 14 Jun 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
1 of 7
भय्यूजी महाराज के अंतिम संस्कार में डॉ. आयुषी - फोटो : Special Arrangement
भय्यूजी महाराज ने आखिर खुदकुशी का रास्ता क्यों चुना। इस सवाल के जवाब का इंतजार सबको है। इसी सवाल के जवाब को तलाशने के लिए पुलिस भय्यूजी महाराज की जिंदगी से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। भय्यूजी महाराज की बेटी कुहू और दूसरी पत्नी डॉ. आयुषी के एक दूसरे पर आरोप लगाने के बाद अब उनकी सास रानी शर्मा का बयान सामने आया है जिससे पारिवारिक कलह का एक अलग चेहरा सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 7
भय्यूजी महाराज के अंतिम संस्कार में बेटी कुहू - फोटो : Special Arrangement
भय्यूजी महाराज की सास रानी शर्मा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि भय्यूजी कुहू और आयुषी के बीच जारी तू-तू मैं-मैं से तनाव के शिकार हो गए थे। उन्हें हर समय ये डर सताता रहता था कि बेटी और पत्नी में कहीं मारपीट ना हो जाए। रानी के मुताबिक कुहू के डर से भय्यूजी अपनी पत्नी से चोरों की तरह मिलते थे। 
विज्ञापन

3 of 7
भय्यूजी महाराज के अंतिम संस्कार में डॉ. आयुषी - फोटो : Special Arrangement
रानी अपने पति अतुल शर्मा के साथ भय्यूजी के घर सिल्वर स्प्रिंग फेज-2 में ही रहती हैं। रानी ने अपने बयान में कहा, "वे भय्यूजी महाराज से बेटी की शादी के लिए कतई राजी नहीं थे। काफी दबाव के बाद उन्हें शादी के लिए हामी भरना पड़ी, शादी के पहले वे कुहू से मिलना चाहते थे। महाराज ने उन्हें भरोसा दिलाया और कहा था कि कुहू उनकी दूसरी शादी के लिए राजी हो गई है। भय्यूजी ने शादी की लेकिन कुहू उसमें शामिल नहीं हुई। शादी के करीब 10 दिन ही बीते थे कि कुहू अचानक घर आ गई। उसने आते ही हंगामा किया और आयुषी से मारपीट शुरू कर दी। आयुषी ने महाराज को पूरा वाकया सुनाया, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि कुहू अभी अवसाद में है।" 

4 of 7
भय्यूजी महाराज के अंतिम संस्कार में डॉ. आयुषी और कुहू - फोटो : Special Arrangement
रानी के बताया कि आयुषी को पांच महीने का गर्भ था। इस दौरान कुहू इंदौर आई थी। उसने कार से नीचे उतरने से ये कहते हुए इंकार कर दिया था कि वह इस घर में तभी घुसेगी जब आयुषी घर से बाहर निकलेगी। रानी का आरोप है कि कुहू ने आयुषी के पेट में लात मारते हुए बुरा-भला भी कहा। दूसरे दिन जब भय्यूजी को इस घटना के बारे में बताया गया तो उन्होंने आयुषी को फुसलाकर मायके (रानी के घर) भेज दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
भय्यूजी महाराज और डॉ. आयुषी
दबे पांव आते थे मिलने

डॉ. आयुषी अपने पति भय्यूजी महाराज को फोन कर मिलने के लिए बुलाती थी। बेटी के डर से भय्यूजी महाराज आधी रात 12 बजे के बाद दबे पांव घर से निकलते और चोरों की तरह मिलने आते। वे कुहू के जागने से पहले सुबह 6 बजे उठकर निकल जाते थे। उन्होंने बेटी और पत्नी का विवाद सुलझाने की बहुत कोशिशें भी की, लेकिन कुहू खुदकुशी की धमकी देती थी। 
विज्ञापन

6 of 7
भय्यूजी महाराज
बाथरूम में छिपकर बात करनी पड़ी

महाराज रविवार रात रानी शर्मा के घर खाना खाने गए थे। कुछ देर बातचीत के बाद कुहू का फोन आया। पिता और बेटी के बीच सामान्य बातचीत हुई। तभी एक और कॉल आया तो भय्यूजी महाराज के चेहरे का रंग फीका पड़ गया था। वे फोन लेकर बाथरूम में चले गए। इस तरह तीन बार उन्होंने बात की। सोमवार सुबह वे पुणे जाने के लिए रवाना हुए। रास्ते में भी उनके पास इसी तरह के सात कॉल आए और वे तनाव में सेंधवा से वापस इंदौर लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भय्यूजी महाराज के अंतिम संस्कार में कुहू
कुहू का तथाकथित बयान है सुर्खियों में

भय्यू महाराज की बेटी कुहू का स्थानीय मीडिया में आया कथित बयान सुर्खियों में है। उसका कहना है कि वह डॉ. आयुषी को अपनी मां नहीं मानती। इन्हीं के कारण पिता ने यह कदम उठाया। इन्हें जेल में बंद कर दो। यह कथन कितना सच और झूठ है, यह पुलिस जांच में पता चलेगा। बहरहाल, पुलिस सारे पहलुओं की जांच करने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें