फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बैतूल की पटाखा फैक्ट्री में पुलिस का छापा, 60 किलो बारूद और 25,000 अवैध रस्सी बम जब्त, पांच गोदाम सील

Mon, 07 Oct 2024 10:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल की फैक्ट्री में 15 किलो बारूद के लाइसेंस के बावजूद 60 किलो बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा था। 25 हजार अवैध रूप से तैयार रस्सी बम भी मिले हैं। इसके अलावा, पुलिस ने नाबालिग बच्चों से काम करवाए जाने का भी खुलासा किया। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने बैतूल की पटाखा फैक्ट्री पर छापा मारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल के साईखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री पर छापा मारा, जिसमें लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन का मामला सामने आया है। फैक्ट्री में 60 किलो बारूद और अवैध रूप से तैयार किए गए 25,000 रस्सी बम मिले। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के पांच गोदामों को सील कर दिया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में गंज थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने लगभग चार लाख रुपये का अवैध पटाखा सामान भी जब्त किया। फैक्ट्री में 15 किलो बारूद के लाइसेंस के बावजूद 60 किलो बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा, पुलिस ने नाबालिग बच्चों से काम करवाए जाने का भी खुलासा किया। पुलिस ने राजेश दरवाई को गिरफ्तार किया, जो फैक्ट्री का संचालन कर रहा था, जबकि फैक्ट्री के मालिक अनिल दरवाई की तलाश जारी है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से जनता की जान-माल को खतरा होने की संभावना जताई जा रही है।

निश्चल झारिया, पुलिस अधीक्षक (एसपी), बैतूल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक पटाखा फैक्ट्री में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसमें लाइसेंस में निर्धारित मात्रा से अधिक बारूद और पटाखे मिले। इसके साथ ही नाबालिग बच्चों से काम करवाए जाने का भी खुलासा हुआ। पुलिस ने बारूद बनाने की सामग्री भी जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें