फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बैतूल में मतदान कर्मियों को ला रही बस में लगी आग, EVM-VVPAT मशीनों को हुआ नुकसान, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 08 May 2024 10:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

MP News: तीसरे फेज का मतदान खत्म होने के बाद एक बड़ा हादसा हुआ है। मतदान कर्मियों को वापस ला रही एक बस में आग लग गई है। इस बस में छः मतदान केंद्रों के कर्मचारी मौजूद थे। अब तक किसी भी मतदान कर्मी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
चलती बस में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बैतूल में मतदान कर्मियों को वापस ला रही बस में आग लग गई। ये बस छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचरियों को लेकर बैतूल जिला मुख्यालय आ रही थी, तभी यह घटना हुई। चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे मतदान कर्मियों ने भी जलती बस से कूदकर मुश्किल से अपनी जान बचाई। साथ ही ड्राइवर भी जलती बस से कूद गया। हादसे में सभी मतदान कर्मी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, साईंखेड़ा थानाक्षेत्र के बिसनूर और पौनी गौला गांवों के बीच यह हुआ हादसा, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैतूल, मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर फाइटर्स ने बस की आग बुझाई और अंदर रखी मतदान सामग्री को बाहर निकाला। मतदान कर्मचरियों और ईवीएम-वीवीपैट मशीनों को लाने के लिए दूसरी बस का इंतजाम किया गया।

बैतूल एसपी ने दी जानकारी
पूरे मामले में बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि मतदान कर्मी छह मतदान केंद्रों की ईवीएम लेकर रवाना हुए थे,  लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण बस में आग लगी है। दो ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि चार अन्य को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। बस में 36 लोग सवार थे। बस के दरवाजे जाम होने के कारण वे किसी तरह खिड़कियों के शीशे तोड़कर बस से बाहर निकल आए। उन्हें कोई चोट नहीं आई। फिलहाल इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें