राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक सोमवार को इंदौर के डेली कॉलेज में शुरू हुई। बैठक में देशभर से 408 पदाधिकारी शामिल हुए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक सोमवार को इंदौर के डेली कॉलेज में शुरू हुई। बैठक में देशभर से 408 पदाधिकारी शामिल हुए हैं। सुबह 9 बजे सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
बैठक में संघ की वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक बदलावों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं। खास बात यह है कि संघ ने प्रांत व्यवस्था समाप्त कर देशभर में 90 संभाग बनाने का फैसला किया है। मंगलवार को संगठनात्मक चुनाव की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। शताब्दी वर्ष और आगामी संगठनात्मक चुनावों के मद्देनजर इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।