फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पहले कांग्रेस से टिकट मिलने की आस में पद छोड़ा, अब फिर डिप्टी कलेक्टर बनना चाहती हैं निशा बांगरे

Wed, 10 Apr 2024 03:26 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल

सार

निशा बांगरे कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता हैं। निशा बांगरे ने बताया कि कांग्रेस ने पहले उन्हें विधानसभा टिकट देने का वादा किया था वह पूरा नहीं किया। 
विज्ञापन
बैतूल की निशा बांगरे एक बार फिर चर्चा में हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार सुर्खियों में बनी रहीं पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अब फिर चर्चा में हैं। डिप्टी कलेक्टर के पद से इस्तीफा देकर राजनीति में उतरीं निशा बांगरे का राजनीति से मोहभंग होता दिख रहा है। उन्होंने फिर से नौकरी में जाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वो आने वाले दिनों में बड़ा निर्णय ले सकती हैं। हाल फिलहाल निशा बांगरे कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता हैं। निशा बांगरे ने बताया कि कांग्रेस ने पहले उन्हें विधानसभा टिकट देने का वादा किया था वह पूरा नहीं किया। इसके बाद लोकसभा में भी टिकट नहीं दी। कांग्रेस ने उनके साथ वादाखिलाफी की है।
 
इसी को लेकर परिवार का दबाव है कि या तो वे नौकरी में वापस जाएं या फिर पार्टी बदलें। परिवार के दबाव के कारण जनवरी में नौकरी में वापस जाने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। परिवार का दबाव बना हुआ है उसके चलते चार दिन बाद वे बड़ा निर्णय ले सकती हैं। यही कारण है कि फिलहाल वे राजनीति में एक्टिव नहीं हैं। इन दिनों बैतूल जिले के आमला में रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें