फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In MP: आसमान से कहर बनकर बरसे ओले, बैतूल के गांव में दिखा शिमला-मनाली जैसा नजारा

Tue, 09 Apr 2024 09:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

Rain In MP: आसमान से ओले कहर बनकर बरसे। तेज आंधी और बारिश से अफरा-तफरी मच गई। बैतूल के गांव में शिमला-मनाली जैसा नजारा दिखा।
विज्ञापन
गांव में दिखा शिमला-मनाली जैसा नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले में दो दिन से लगातार बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से तो राहत दी। वहीं, मध्यप्रदेश के बैतूल में मंगलवार शाम को अचानक तेज आंधी के साथ ओले गिरे, जिससे की किसानों को नुकसान हुआ। तेज बारिश के साथ ओले गिरने से सड़क पर इनकी चादर सी बिछ गई।

विज्ञापन




बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले भीमपुर विकास खंड के गांव पोपटी, चोहटा और कुनखेड़ी में मंगलवार की शाम आसमान से कहर बन कर बरसे ओलों ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। दरअसल, यहां फागुन का मेला लगा हुआ था, जैसे ही ओले गिरना शुरू हुए तो लोग यहां वाहन बचने के लिए भागे। मगर मेले में मौजूद व्यापारी की दुकानों में रखा सामान भीग गया, जिससे की उन्हें खासा नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई किसानों ने अपनी कटी हुई फसल खेत में रखी हुई थी और कुछ किसानों की फसल कटना बाकी थी, उन्हें नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि को लेकर ग्रामीण श्याम आर्य ने बताया कि आज मेघनाथ मेला लगा था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे मेले में भगदड़ मच गई और व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है, किसानों को भी बहुत नुकसान हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें