रेलवे पटरी पर मिला युवक-युवती का शव, मची सनसनी
बैतूल जिले के बरबतपुर रेलवे स्टेशन के पास देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव पाए गए। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।
यह घटना शनिवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर अस्पताल भेजा गया।
ये भी पढ़ें-
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, दरिंदे को मौत की सजा; हैवानियत के बाद घोंटा था गला, DNA बना बड़ा सबूत
शाहपुर थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर के अनुसार मृतक युवक की पहचान गौनापुर निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार परते के रूप में हुई है। युवती की पहचान हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के बेरा गांव निवासी अनिता के रूप में हुई। युवती के परिजनों ने दो दिन पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों युवक-युवती ने घर से भागकर इटारसी में शादी की थी और उसके बाद गौनापुर लौट आए थे। शिवकुमार प्राइवेट नौकरी करता था। घटना की रात युवक की मां धार्मिक यात्रा से लौटी थी। घर पर बेटे और युवती को साथ देखकर विवाद भी हुआ था।
हादसे की खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त कराई गई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ी आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है।
रेलवे पटरी पर मिला युवक-युवती का शव, मची सनसनी