फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: मध्य प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, इंदौर में 9 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा गिरा पानी

Tue, 19 Aug 2025 08:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंगलवार को कई जिलों में तेज बारिश का दौर रहा। इंदौर में 9 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिरा। जबकि रायसेन और नर्मदापुरम में आधा इंच बारिश हुई। भोपाल, बैतूल, गुना, ग्वालियर, खरगोन, पचमढ़ी, उज्जैन, दमोह, मंडला, सिवनी में भी बारिश हुई। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से मंगलवार को कई जिलों में तेज बारिश का दौर रहा। इंदौर में 9 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिरा। जबकि  रायसेन और नर्मदापुरम में आधा इंच बारिश हुई। बैतूल, गुना, ग्वालियर, खरगोन, पचमढ़ी, उज्जैन, दमोह, मंडला, सिवनी में भी बारिश हुई। राजधानी भोपाल में भी शाम को तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन



मौसम विभाग का बारिश के लिए अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, रायसेन, भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, पचमढ़ी, जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा में बिजली बारिश के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।  पांढुर्णा, डिंडोरी, अनुपपुर, आगर मालवा, राजगढ़, उज्जैन महाकालेश्वर, इंदौर, धार, रतलाम, मंदसौर के साथ-साथ नीमच, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, विदिशा, गुना, अशोकनगर, दमोह, पन्ना, कटनी में बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होगी।


यह भी पढ़ें-एमपी में रॉबिन्सन हेलीकॉप्टर की मदद से पकड़ेंगे काले हिरण, साउथ अफ्रीका की टीम अक्टूबर में आएगी
विज्ञापन



21-22 अगस्त को सिस्टम  होगा ज्यादा स्ट्रॉन्ग
मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश से एक मानसून टर्फ गुजर रही है। इस वजह से इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज बारिश हो रही है। वहीं, 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन, दो टर्फ और एक लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। 21-22 अगस्त को सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-निगम-मंडल में नियुक्तियों के पहले होगा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का गठन, संगठन ने तेज की तैयारी

प्रदेश में अब तक 31.5 इंच बारिश
 प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 31.5 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 25.6 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 5.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यानी, अब तक 85 प्रतिशत पानी गिर चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें