फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तीन छात्र सड़क हादसे का हुए शिकार, बोलेरो की टक्कर के बाद दो की मौके पर मौत; एक गंभीर घायल

Sat, 16 May 2026 04:09 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल के बरेठा घाट क्षेत्र में बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक भोपाल की निजी यूनिवर्सिटी में बीसीए के छात्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर में दो छात्रों की मौत, हादसे में दो अन्य गंभीर घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल के बरेठा घाट क्षेत्र में निशाना जोड़ के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो व बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन सेमरतार से भौरा की ओर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान भोपाल से जुन्नारदेव की तरफ जा रहे तीन युवक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। निशाना जोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर जा गिरे।

मौके पर हुई मौत
हादसे में 21 वर्षीय आश्विनी उइके निवासी तेलीबर, जुन्नारदेव और 19 वर्षीय अक्षय कुमार निवासी रोहतास, बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक भोपाल की एक निजी यूनिवर्सिटी में बीसीए सेकंड ईयर के छात्र थे। वहीं, बाइक पर सवार तीसरे युवक आयुष भारती निवासी मुंगेर, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'मैं सनातन विरोधी हो ही नहीं सकता': भाजपा विधायक के कहने पर दिग्विजय बोले- मैंने नर्मदा की परिक्रमा ली

इसके अलावा बोलेरो में सवार गोपाल पंद्राम निवासी कुही रानीपुर भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


शाहपुर थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक छात्रों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें