फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News : जिला जेल में महिला बंदी ने चूड़ी के टुकड़े निगले, गंभीर हालत में भोपाल रैफर, सुरक्षा पर उठे सवाल

Sat, 28 Feb 2026 04:26 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद महिला कैदी ने कांच की चूड़ी के टुकड़े निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महिला कैदी ने कांच की चूड़ी के टुकड़े निगलकर किया आत्महत्या का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जेल में बंद एक महिला कैदी ने आत्महत्या के प्रयास में चूड़ी के टुकड़े निगल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे भोपाल रैफर किया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी ग्राम घोघरी, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जेल परिसर में मौजूद थी। इसी दौरान उसने चूड़ी तोड़कर उसके टुकड़े निगल लिए। कुछ समय बाद तबीयत बिगड़ने पर जेल कर्मचारियों ने तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे आईसीयू में रखा गया।

ये भी पढ़ें:  MP News: भोपाल में किताब-यूनिफॉर्म के नाम पर दबाव की शिकायतें, अब स्कूलों की होगी निगरानी, बनाया जांच दल
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की हत्या के मामले में आरोपी है और 17 दिसंबर 2025 से जिला जेल में निरुद्ध है। डॉक्टरों के अनुसार कांच के टुकड़े पेट में पहुंचने से उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है, इसलिए उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए भोपाल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें