फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: फोरलेन पर ट्रक चालकों का हंगामा, इस बैरियर पर चार किमी लंबा जाम; अवैध वसूली क्या बड़ा मुद्दा है?

Sat, 21 Mar 2026 01:29 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल-नागपुर फोरलेन पर ससुंद्रा बैरियर के पास ट्रक चालकों और कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अवैध वसूली के आरोपों के बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ससुंद्रा बैरियर पर विवाद के बाद ट्रक चालकों का प्रदर्शन, हाईवे पर लगा लंबा जाम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले के बैतूल नागपुर फोरलेन मार्ग पर स्थित ससुंद्रा बैरियर के पास शुक्रवार रात एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जिसके चलते हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। घटनाक्रम के दौरान ट्रक चालकों और बैरियर कर्मचारियों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और विरोध स्वरूप ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब चार किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। इससे आम लोगों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वसूली की शिकायत पहले भी आई
कुछ ट्रक चालकों ने आरोप लगाया कि बैरियर पर उनसे अवैध वसूली की जा रही है, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद चालक आक्रोशित हो गए और सड़क पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि इस तरह की वसूली की शिकायत पहले भी रही है, लेकिन इस बार मामला ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर साईंखेड़ा थाना प्रभारी राजन उइके का कहना है कि एक ट्रक चालक द्वारा नशे की हालत में वाहन को आड़ा खड़ा कर देने से जाम की स्थिति बनी। मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- MP: बेटे ने पिता की चिता के पास खाई ये कसम, वीडियो बनाकर खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल; कब सुधरेगी व्यवस्था?
विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी समझाइश के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास ट्रकों को हटवाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें