फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: तीसरे प्रयास में बैतूल के शुभम रघुवंशी ने पाई सफलता, 556वीं रैंक की हासिल

Tue, 16 Apr 2024 08:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

UPSC Result: बैतूल जिले के छोटे से गांव मोरखा से शुभम रघुवंशी ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। आज जारी हुए परिणाम में मोरखा के शुभम रघुवंशी ने 556वीं रैंक पाई है। इस चयन के बाद गांव में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
शुभम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के छोटे से गांव मोरखा से शुभम रघुवंशी ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। शुभम रघुवंशी ग्राम मोरखा के निवासी अधिवक्ता भोजराज सिंह रघुवंशी और शिक्षिका अनिता रघुवंशी के पुत्र हैं। शुभम रघुवंशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मोरखा में पूरी की, फिर हाईस्कूल की शिक्षा उन्होंने बैतूल के गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल से पूरी की। पांच साल की एलएलबी शिक्षा उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से की।

556वीं रैंक प्राप्त की

विज्ञापन

शुभम रघुवंशी ने अपनी लॉ की पढ़ाई के साथ ही यूपीएससी की तैयारी भी शुरू की थी। लॉ की पढ़ाई पूरी होने के बाद वे दिल्ली गए और वहां दो साल तक यूपीएससी की कोचिंग ली। उनके तीसरे प्रयास में ही वे यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए और 556वीं रैंक प्राप्त की। शुभम रघुवंशी की मेहनत ने पूरे परिवार, समाज और गांव का नाम ऊंचा किया। वे वर्तमान में हाईकोर्ट जबलपुर में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी पर हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें