फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hailstorm: एमपी के इस जिले में बर्फ से ढक गईं सड़कें, तेज आंधी के साथ बारिश; ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता तस्वीरें

Sat, 04 Apr 2026 09:59 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में बीते दिन अचानक बदले मौसम के चलते तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे जमीन पर सफेद चादर बिछ गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित 
विज्ञापन
पूरे इलाके का नजारा बदल गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। बीते दिन तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में ओलावृष्टि में बदल गई। काफी समय तक लगातार ओले गिरते रहे, जिससे पूरे इलाके का नजारा बदल गया और वातावरण ठंडा हो गया। हालांकि, इस बारिश से लोगों ने जहां एक ओर थोड़ा गर्मी से राहत महसूस की, तो वहीं किसानों के लिए ओलों ने बड़ी चिंता खड़ी कर दी है। तस्वीरों को देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि कैसे हालात बने हैं। 
विज्ञापन


 

सफेद चादर से ढकी हुई सड़कें। - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर बर्फ से जमी सफेद चादर देख लोग हुए चकित
ओलों की अधिक मात्रा के कारण जमीन पर मानो सफेद चादर बिछ गई। सड़कों, खेतों और मकानों की छतों पर चारों तरफ ओले ही ओले दिखाई देने लगे। यह दृश्य किसी पहाड़ी क्षेत्र जैसा प्रतीत हो रहा था। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन को देखकर लोग भी चकित रह गए और कई लोग घरों से बाहर निकलकर इस नजारे को देखने लगे।

सड़कों पर बिछे ओले। - फोटो : अमर उजाला
फसलों को नुकसान होने की संभावना बढ़ी
हालांकि, इस ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय क्षेत्र में गेहूं सहित अन्य फसलें खेतों में तैयार खड़ी हैं, जबकि कुछ स्थानों पर कटाई के बाद फसल खेतों में ही रखी हुई है। ऐसे में ओलों और तेज बारिश से फसलों को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। यदि नुकसान अधिक हुआ तो किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- MP Weather: ग्वालियर-चंबल में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि, सड़कों पर बिछी सफेद चादर; पश्चिमी विक्षोभ का असर
 
विज्ञापन

ओलावृष्टि के बीच सड़क पर आते जाते हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
ओलावृष्टि से किसानों में चिंता

अचानक आए इस मौसम बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन किसानों के लिए यह चिंता का कारण बन गया है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Anuppur Building Collapse: लॉज की तीन मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत; मलबे में 10 लोगों के फंसे होने की आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें