फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल में हादसा: बेकाबू कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत; बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे थे

Fri, 13 Nov 2026 07:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल के बरेठा घाट पर भोपाल-नागपुर हाईवे पर कार और कंटेनर ट्रक की भिड़ंत में महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में वकील राजू हेपट और राहुल कनाके शामिल हैं। दोनों घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले में भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेठा घाट के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कार और सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी दो लोगों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई, जिनमें से एक पेशे से वकील थे। कार में सवार दो अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर के बयान पर छतरपुर में तनाव: समर्थकों ने हाईवे किया जाम तो यादव महासभा का विरोध जारी; गिरफ्तार

मंदिर दर्शन को जाते समय भीषण हादसा
शाहपुर थाना प्रभारी नीरज पाल के अनुसार यह दर्दनाक दुर्घटना बैतूल जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित बरेठा घाट पर रात करीब 1:30 बजे घटित हुई। कार में सवार चारों लोग महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले थे। नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन हेतु जाते समय बरेठा घाट के पास उनकी कार सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार सवार 50 वर्षीय वकील राजू हेपट और 25 वर्षीय राहुल कनाके की मौत हो गई। हादसे में कार में मौजूद 27 वर्षीय सूरज धोके तथा 30 वर्षीय निखिल पावड़े घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की छुट्टी
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार मिलने के बाद दोनों घायलों की स्थिति में सुधार हुआ, जिसके बाद वे चंद्रपुर लौट गए। पुलिस ने हादसे में शामिल कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है। शाहपुर थाना पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें