विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश सरकार कई बड़े बदलावों की ओर बढ़ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई। इस बैठक में प्रदेश में सात नई तहसीलों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। नई तहसीलों में देवरी, खुजनेर, सुठालिया, रन्नोद, झारड़ा, बहादुरपुर और पीथमपुर शामिल हैं। इन तहसीलों के लिए नए पद भी मंजूर किए गए हैं। लेकिन इन तहसीलों में पहले से चल रही कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना, परंपरागत खेती विकास योजना को आगे रखने का फैसला किया गया है।
अहम फैसले..
1. नगरीय स्वच्छता मिशन जारी रहेगा। संसदीय कार्य विभाग में 12 अस्थाई पदों को निरंतर रखा जाएगा।
2. भोपाल मेडिकल कॉलेज में किडनी के इलाज के लिए डॉक्टर्स और स्टॉफ के 35 नए पद मंजूर किए गए हैं।
3. सागर के रैहली में उद्यानिकी कॉलेज और खुरई में कृषि कॉलेज खुलेगा।
4. कैबिनेट ने पत्रकार बीमा राशि को 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रुपए करने का फैसला लिया है।
5. 2017 में खरीदी गई अरहर को भी मंजूरी दी गई। प्याज भंडारण 2016 में की गई छटनी को भी मिली अनुमति।
6. बीस रुपए प्रति क्विंटल प्रति माह के हिसाब से 3 बार के लिए भुगतान को मंजूरी।
इसी बैठक में अहम फैसले जो लिए गए उनमें 2017 में खरीदी गई अरहर को मिली मंजूरी है। इसके अंतर्गत प्याज भंडारण 2016 में की गई छटनी को अनुमति दी गई है। इसमें बीस रुपए प्रति क्विंटल हर महीने के हिसाब से 3 बार के लिए भुगतान को मंजूरी दी गई है।
नगरीय स्वच्छता मिशन जारी रखने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा संसदीय कार्य विभाग के 12 अस्थाई पदों को निरंतर रखने का फैसला लिया गया है। भोपाल मेडिकल कॉलेज में किडनी के इलाज के लिए 35 नए पद मंजूर किए गए हैं। सागर के रैहली में उद्यानिकी कॉलेज और खुरई में कृषि कॉलेज खोला जाएगा। कैबिनेट ने पत्रकार बीमा राशि को 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रुपए करने का फैसला लिया है, इसका लाभ उनके माता-पिता को भी मिलेगा।