फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

khargone News: 108 दीपों के साथ मां नर्मदा की महाआरती, बसंत उत्सव के समापन पर जयकारों से गूंजा तट

Thu, 15 Feb 2024 03:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

16 फरवरी को मां नर्मदा के जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे 108 दीपों से महाआरती की जाएगी। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी होगी, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
मां नर्मदा की आरती की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह नगर में बसंत उत्सव पर बुधवार देर रात 108 दीपों के साथ महाआरती की गई। इसके बाद की गई आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र जगमग हो गया। वहीं, भक्तों द्वारा लगाया जा रहे हैं नर्मदे हर के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। बता दें कि, यहां मां मेकल सेवा संस्थान के द्वारा सात दिवसीय नर्मदा महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें बसंत उत्सव की संध्या पर हजारों श्रद्धालु महाआरती में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन


बड़वाह नगर के नर्मदा घाट पर देर शाम हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धूमधाम से बसंतोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर 108 दीपों के साथ महाआरती की गई। इस दौरान यहां मौजूद संत महंतों के बीच आचार्य पंडित गिरजा शंकर अत्रे ने केसरिया गुलाल उड़ाकर बसंतोत्सव संपन्न कराया। जिसके बाद आतिशबाजी भी की गई, सैकड़ों भक्तों ने मां नर्मदा के तट पर दीपदान भी किए। 

मां रेवा की महाआरती में सुंदरधाम आश्रम के महंत श्री बालक दासजी महाराज, महंत श्री नारायण दासजी महाराज, सुंदर भारतीजी महाराज सहित अनेकों संतजन शामिल हुए। 
विज्ञापन


कल भंडारे का आयोजन
बता दें कि कल 16 फरवरी को मां नर्मदा के जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे 108 दीपों से महाआरती की जाएगी। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी होगी, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें