फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में माया की नियुक्ति, अब नए डॉग की मदद से पकड़े जाएंगे जंगल के अपराधी

Thu, 15 Feb 2024 03:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बीटीआर के उप संचालक पी के वर्मा ने बताया कि माया एसटीएफ जबलपुर में तैनात थी। अब उसे बांधवगढ में नियुक्त किया गया है। रोस्टर, वन अपराध और गश्त के अनुसार माया से सर्चिग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
ढाई साल की है माया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए डॉग माया की नियुक्ति की गई है। गुरुवार को वह अपने हैंडलर के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंच गई है। अब नई डॉग माया की मदद से जंगल में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियो को पकड़ने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


बीटीआर में पूर्व में नियुक्त डॉग बैली की मौत 21 दिसंबर को हो गई थी। इसके बाद से ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन अपराध को लेकर प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डॉग स्क्वायड न होने से सर्चिग और गश्त में दिक्कत हो रही थी। अब डॉग माया के आने से वन अपराधों से जुड़े मामले हल करने में आसानी होगी।

ढाई साल की है माया 
डॉग माया को जबलपुर से  बांधवगढ़ लाया गया है। वह बेल्जियम मैलोनाइस नस्ल की श्वान है। यह करीब ढाई साल की है। माया वन अपराध पकड़ने में वन विभाग की टीम का सहयोग कर चुकी है। इसे जबलपुर में हुए नेशनल डॉग शो में इसे अवॉर्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन


एसटीएफ में नियुक्त थी माया 
बीटीआर के उप संचालक पी के वर्मा ने बताया कि माया एसटीएफ जबलपुर में थी। माया को बांधवगढ में नियुक्त किया गया है, उसका हैंडलर भी साथ आया है। रोस्टर और वन अपराध, गश्त के अनुसार माया से सर्चिग करवाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें