फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani: भाजपा सांसद की फर्जी आईडी से किए अश्लील चैट के स्क्रीन शॉट मंडल अध्यक्ष ने ही कर दिए वायरल, केस दर्ज

Fri, 02 Feb 2024 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बड़वानी

सार

खरगोन एवं बड़वानी लोकसभा सीट से सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के नाम से बनाए गए एक फेक सोशल मीडिया अकाउंट से एक महिला के साथ अश्लील चैट की गई थी। इसके बाद उस चैट के स्क्रीनशॉट वॉट्सएप के जरिए वायरल कर दिए गए। पुलिस ने मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बड़वानी में सांसद समर्थकों ने शिकायत दर्ज कराई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के नाम से बनाई गई एक फेसबुक आईडी से किसी महिला के साथ अश्लील चैट करने के स्क्रीनशॉट वायरल हुए हैं। पार्टी के ही पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कई वॉट्सएप ग्रुप में इन्हें वायरल किया है, हालांकि सांसद पटेल की किसी व्यक्ति ने फेक प्रोफाइल बनाकर उसे इस तरह की अश्लील चैट की है। इस पर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गहलोत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता नरेंद्र पाटीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तो वहीं उनका मोबाइल जब्त कर इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


खरगोन एवं बड़वानी लोकसभा सीट से सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के नाम से बनाए गए एक फेक सोशल मीडिया अकाउंट से एक महिला के साथ अश्लील चैट की गई थी। इसके बाद उस चैट के स्क्रीनशॉट वॉट्सएप के जरिए वायरल कर दिए गए। यही नहीं इन स्क्रीनशॉट को बड़वानी जिले के अंजड़ से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार ने भी शिवसेना शाखा अंजड़ के नाम से बनाए गए एक वॉट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। इसके बाद इस पूरे मामले की शिकायत अंजड़ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 से पार्षद और सांसद पटेल के नगर परिषद प्रतिनिधि सुरेंद्र गहलोत ने अंजड़ थाना में दर्ज कराई। इसको लेकर नरेंद्र पाटीदार के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट की चार धाराओं सहित आईपीसी की पांच धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया, और उनका मोबाइल जब्त कर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

नरेंद्र पाटीदार को पार्टी ने हटाया पद से
वहीं इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के पार्षद और शिकायतकर्ता सुरेंद्र गहलोत ने बताया कि जिस आईडी से सांसद महोदय के नाम से अश्लील चैट की गई है, वह फेक आईडी है। उसमें सांसद पटेल का फोटो भी अलग लगा हुआ है, और उनकी ऑफिशियल आईडी से इस तरह की कोई भी चैट नहीं की गई है। इसको लेकर हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इन स्क्रीनशॉट को वायरल करने पर नरेंद्र पाटीदार को पार्टी ने पद से हटा दिया है, और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


आईटी एक्ट की धारा में किया है प्रकरण पंजीबद्ध
एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि सुरेंद्र गहलोत ने शिकायत की है। लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल जी के बारे में जो आपत्तिजनक और अपमानजनक लेख फेसबुक आईडी बनाकर पेश किया गया है, उस पर हमने नरेंद्र पाटीदार के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है, और इसकी विवेचना की जा रही है। हालांकि उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और उसका मोबाइल जब्त कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें