फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: पिता ने दो लाख नहीं दिए तो कलयुगी बेटे ने कनपटी पर चला दी पिस्तौल, हत्या के बाद आरोपी फरार

Mon, 20 Apr 2026 10:57 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

पिछोड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पैसों के विवाद में बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पैसों के लिए पिता को गोली मारकर फरार हुआ कलयुगी बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में सोमवार को एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पिछोड़ी गांव की है। आरोपी ने पिता की कनपटी पर पिस्तौल अड़ाकर फायरिंग की, जिससे गोली आर-पार निकल गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 58 वर्षीय जगन बडोले के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा चंदन बडोले (32) है। चंदन पहले वेल्डिंग की दुकान चलाता था लेकिन कुछ समय से वह अपने पिता से लगातार पैसों की मांग कर रहा था। मां गौरी बाई के अनुसार पिता पहले ही बेटे को करीब दो लाख रुपए दे चुके थे, इसके बावजूद चंदन और पैसों के लिए दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से तनाव बना हुआ था, जो सोमवार को हिंसक रूप में बदल गया।

ये भी पढ़ें: Gwalior News: तहसील परिसर बना जुए का अड्डा, एसडीएम के रीडर समेत 6 लोग हिरासत में, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
विज्ञापन


आज दोपहर पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर फिर तीखी बहस हुई, जो बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान चंदन ने घर में रखी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। वारदात गांव के कहार मोहल्ला स्थित आंगनवाड़ी भवन के पास नर्मदा फलिया में हुई। मौके से एक खाली खोखा बरामद हुआ है। घटना की सूचना मृतक की पत्नी गौरी बाई ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि बहस के दौरान चंदन ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद मौके से फरार हो गया।

परिजनों के मुताबिक परिवार के पास लगभग 7 एकड़ जमीन है, जिसमें 5 एकड़ खलघाट और 2 एकड़ पिछोड़ी में है। जमीन और पैसों को लेकर पहले भी पिता-पुत्र के बीच विवाद होते रहे हैं। पिछोड़ी की 5 एकड़ जमीन सरदार सरोवर परियोजना की डूब में चली गई थी।
विज्ञापन


इसके बदले खलघाट में जमीन आवंटित की गई थी। आरोपी चंदन का व्यवहार पिछले कुछ समय से आक्रामक हो गया था और वह आर्थिक दबाव में भी था। थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि चंदन की पत्नी दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी और उसकी एक बेटी दादा-दादी के साथ रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें