बालाघाट जिले में रिश्ते को तार-तार करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। वृद्ध दादा ने अपनी आठ वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म तथा पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी दादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भरवेली थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी आठ वर्षीय बच्ची गत दिवस अपने 60 वर्षीय दादा के कमरे में खेलने चली गई थी। दादा ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म किया था। दूसरे दिन जब लडकी को मां नहला रही थी तभी उसके शरीर पर नाखून के निशान दिखाई दिए। पूछने पर उसने दादा द्वारा किए गए दुष्कर्म की जानकारी दी।
पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी दादा के खिलाफ केस दर्ज कर लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।