फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: धोखेबाज कियोस्क संचालक गिरफ्तार, 80 खाताधारकों से की 58 लाख से ज्यादा की राशि की ठगी

Fri, 14 Feb 2025 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट पुलिस ने लाखों के फ्रॉड के मामले में एक कियोस्क संचालक को गिऱफ्तार किया है। उसने 80 खाताधारकों से 58 लाख 48 हजार 977 रुपए की धोखाधड़ी की है। 
विज्ञापन
बालाघाट में धोखेबाज कियोस्क संचालक को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

80 खाताधारकों से 58 लाख 48 हजार 977 रुपए की धोखाधड़ी मामले में धोखेबाज कियोस्क संचालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गौरव मिश्रा भारतीय स्टेट बैंक के मलाजखंड में कियोस्क का संचालन करता है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को देर शाम पुलिस ने यह जानकारी मीडिया से साझा की। पुलिस अधीक्षक नगेन्द्रसिह ने बताया कि आरोपी गौरव मिश्रा ने लैपटॉप में रसीद एडिड का ऐप फोटोशॉप के नाम से बनाकर रखा था। जिसके माध्यम से वह जमा करने वाले खाताधारकों की राशि में कम राशि जमा कर, उन्हें जमा की गई राशि का फर्जी रसीद देता था। यही नहीं बल्कि कियोस्क में आने वाले खाताधारकों के कई बार फिंगरप्रिंट मशीन पर फिंगर लगवाकर, उनके खाते के पैसों को अपने खातों में ट्रांसफर कर, मांगी गई राशि देता था। इसके अलावा, उसने, अपने खाते की लिमिट ज्यादा बताकर, खाताधारको के पैसे को, साथ काम करने वाले सहयोगियों के खाते में भी डाला और बाद में उनके फोन-पे के माध्यम से अपने खाते में राशि डलवा लेता था। इसमें कियोस्क संचालक ने मजदूरी सहित शासन से मिलने वाली धान की राशि, पेंशन और अन्य योजनाओं की राशि को अपने खाते में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की।

शिकायत की जांच के बाद आरोपी गौरव मिश्रा पर अपराधिक धाराओ में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक नगेन्द्रसिंह ने अन्य खाताधारकों से भी अपील की है कि यदि उनके खातो में भी राशि कम है या उनके खाते से धोखाधड़ी की गई है तो वह अपनी शिकायत मलाजखंड थाने में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने खाताधारकों से राशि की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गौरव मिश्रा की गिरफ्तारी पर मलाजखंड पुलिस को 10 हजार रुपए इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें