नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत किरनापुर क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी उपलब्धि मिली है। सिरका-मोजाडेरा और अलीटोला के जंगलों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है।
मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने जंगलों में कार्रवाई तेज कर दी है। बालाघाट में हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा, जिला पुलिस बल और BDDS की टीम लगातार कैंप और ठिकानों पर दबिश दे रही है।
आशीष शर्मा की शहादत के बाद सख्त मोड में सुरक्षाबल
हॉकफोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की शहादत के बाद ऑपरेशन को और मजबूत किया गया है। एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान जारी है। नक्सलियों की गतिविधि किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दी जाएगी।
ये मिला डंप से
-
BGL के 6 पैकेट
-
11 लॉन्चर राउंड
-
.303 बोर के 9 जिंदा कारतूस
-
12 बोर के 3 जिंदा और 9 खाली कारतूस
-
वायरलेस सेट
-
8 मोबाइल (4 एंड्रॉयड, 4 कीपैड)
-
14 पेन ड्राइव, 17 मेमोरी कार्ड, 2 सिम कार्ड
-
दवाएं, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग का सामान
लंबे समय बाद हुई इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय नक्सली तंत्र को बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरक्षाबलों का कहना है कि जंगलों में सर्चिंग लगातार जारी रहेगी।