फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: सगी बहन को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, दस साल पुरानी बात पर कर दी हत्या

Wed, 26 Nov 2025 10:21 AM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना का कारण 10 साल पुरानी चांदी बेचने को लेकर चला आ रहा विवाद था। आरोपी पंचू अपनी बहन के घर में ही रहता था। हत्या के बाद वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
थाना बिरसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले के मठारी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार देर रात की है। पुलिस को मंगलवार को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस और FSL टीम ने किया निरीक्षण
सूचना मिलने पर बिरसा थाना प्रभारी रेवलसिंह बरडे दल के साथ घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद एफएसएल टीम बालाघाट से बुलाकर मौके का बारीकी से निरीक्षण कराया गया। पुलिस ने शाम को शव को बिरसा अस्पताल भेजा। महिला का पोस्टमॉर्टम बुधवार को कराया जाएगा।

मृतका की पहचान 42 वर्षीय सोनवतीबाई के रूप में
पुलिस ने मृतका की पहचान सोनवतीबाई पति चैतराम धुर्वे (42 वर्ष) के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का आरोपी महिला का सगा भाई पंचू पिता धरम सिंह परतें है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्यों उग्र हुए छात्र? रणभूमि में बदला VIT कॉलेज परिसर, बस-एंबुलेंस सब आग के हवाले; पुलिस बल तैनात
विज्ञापन


चांदी बेचने को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि लगभग 10 साल पहले सोनवतीबाई ने अपने भाई पंचू को चांदी दी थी, जिसे उसने बेच दिया था। सोनवतीबाई लगातार उससे चांदी या उसके बदले पैसे वापस मांग रही थी। इसी बात पर विवाद बढ़ा और सोमवार रात गुस्से में पंचू ने कुल्हाड़ी से बहन पर हमला कर हत्या कर दी। पंचू अपनी बहन के घर में ही रहता था।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें