फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: कटेझिरिया जंगल में मुठभेड़, सर्चिंग टीम को देख नक्सलियों ने की फायरिंग, मौका मिलते ही हुए फरार

Tue, 04 Nov 2025 12:05 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और मंगलवार सुबह से अतिरिक्त बलों के साथ सर्च अभियान जारी है। कटेझिरिया का जंगल पहले भी नक्सल गतिविधियों का गढ़ रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों की फायरिंग। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के कटेझिरिया के जंगल में सोमवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच चली गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की। हालांकि नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है।
विज्ञापन


सर्चिंग के दौरान दिखे पांच नक्सली
एएसपी आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि सर्चिंग टीम को देर रात पांच नक्सली दिखाई दिए। जैसे ही पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, नक्सलियों ने पहले फायरिंग शुरू की। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की, जो कुछ देर तक चली। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने बढ़ाई घेराबंदी
घटना के बाद पुलिस ने रातभर इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया। मंगलवार सुबह से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को कटेझिरिया और आसपास के इलाकों में भेजा गया है।
विज्ञापन

एएसपी शुक्ला के मुताबिक, “नक्सलियों की मूवमेंट की जानकारी लगातार मिल रही थी। फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है।”

14 जून को इसी जंगल में मारे गए थे चार इनामी नक्सली
कटेझिरिया का जंगल नक्सल गतिविधियों का पुराना अड्डा माना जाता है। 14 जून को इसी क्षेत्र में पुलिस ने 14-14 लाख रुपये के चार इनामी नक्सलियों रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी (पति चंदू उर्फ देवचंद), रवि, तुलसी उर्फ विमला उर्फ ईमला और सुमन को मुठभेड़ में ढेर किया था।

ये भी पढ़ें- 22 बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर की पत्नी गिरफ्तार, स्टॉक में की थी हेराफेरी

हाल ही में 14 लाख की इनामी नक्सली ने किया था सरेंडर
इसी जिले में एक नवंबर को तीन राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की मोस्ट वांटेड नक्सली सुनीता आयाम (इनामी ₹14 लाख) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन

लगातार हो रही कार्रवाई के चलते नक्सली अब बालाघाट बॉर्डर इलाकों में सक्रियता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। एएसपी आदर्शकांत शुक्ला बोले कि नक्सलियों ने पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। अंधेरा होने की वजह से वे भाग निकले। इलाके में सर्चिंग जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें