फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बालाघाट में कछुए से धन बरसाने की चल रही थी तैयारी... तभी पहुंच गई पुलिस, 9 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Mon, 24 Nov 2025 11:53 AM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

स्कॉर्पियो से वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल दो जीवित कछुए बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे कछुओं से तंत्र कर धन प्राप्ति की आशा कर रहे थे। सभी आरोपी लांजी और किरनापुर क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई में जब्त किए गए कछुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंधविश्वास की गिरफ्त में आकर धनवर्षा की उम्मीद में कछुओं से तांत्रिक क्रिया करने निकले 9 लोगों को लांजी वन विभाग ने दबोच लिया। टीम ने स्कॉर्पियो से दो जीवित कछुए बरामद किए, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल अत्यंत संरक्षित प्रजाति है।
विज्ञापन


वन परिक्षेत्र पश्चिम लांजी की टीम को देर रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग कीमती वन्यजीव को ले जाकर तंत्र-क्रिया की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोसमारा–लांजी मार्ग पर फौरन नाकेबंदी कर दी गई। तलाशी के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो (एमपी 39 बीबी 1128) रोकी गई। बैग चेक किए गए तो उनमें दो जीवित कछुए रखे मिले।

पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तारी के बाद जब टीम ने आरोपियों से पूछताछ की तो बोले कि “कछुओं से तंत्र कर धनवर्षा कराना चाहते थे।” वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह के अंधविश्वास के कारण वन्यजीवों की तस्करी और क्रूरता के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जंगल में इनामी गैंगस्टर कपिल की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, नेता के भाई पर किया था हमला

शिकंजे में 9 आरोपी
वन विभाग ने मौके से आशीष मंडलेकर, चैनलाल ठाकरे, कोमल बिसेन, राजाराम मेश्राम, विष्णु बिसेन, राजेश बावने, ससेंद्र चंदेल, दीपक चौहान और श्रीराम नागेश्वर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लांजी और किरनापुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


अनुसूची-1 का जीव, अपराध बेहद गंभीर
कछुआ अनुसूची-1 के अंतर्गत आता है। ऐसे जीवों का शिकार, परिवहन या व्यापार गंभीर गैर-जमानती अपराध है, जिसमें कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। वन विभाग पश्चिम लांजी ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें