फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाघाट: हितग्राहियों का अंगूठा लगवा ठेकेदार ने बैंक से निकाल ली प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि

Mon, 10 Jan 2022 08:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट जिले में एक ठेकेदार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर बैंक से किश्त की राशि निकाल ली। जब हितग्राहियों ने ठेकेदार से घर बनाने की बात कही तो ठेकेदार ने हितग्राहियों को जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर बैंक आवास योजना की किश्त की राशि निकाल ली। जब हितग्राहियों ने ठेकेदार से मकान बनाने की बात कही तो ठेकेदार द्वारा हितग्राहियों को जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन


जिला कलेक्टर डॉ गिरिश कुमार मिश्रा के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम तल्लाबोड़ी के हितग्राहियों से ठेकेदार द्वारा मकान नहीं बनाए जाने की शिकायत मिली थी। ठेकेदार जाहिद खान ने हितग्राही रमेश उईके, शीला बाई मंडावी, धूपा बाई मरावी, चौनसिंह मरावी से अंगूठा लगवाकर उनके खाते से 70-70 हजार रुपये की दो किश्तें निकाल लीं। राशि निकालने के बाद ठेकेदार ने नींव तक मकान बनाया, वहीं आवास पूरा बनाने की बात कहने पर ठेकेदार ने हितग्राहियों को जान से मारने की धमकी दी। हितग्राहियों की शिकायत पर जांच की गई तो जानकारी सही पाई गई। जिसके आधार पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ धारा 406, 506 और एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें