फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाघाट: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 3 वाहनों को जलाया

Sat, 04 Dec 2021 12:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बालाघाट के लांजी इलाके में नक्सलियों ने सड़क बनाने वाली कंपनी के तीन वाहनों को आग लगा दी। नक्सलियों ने सड़क बना रही कंपनी को काम बंद करने की चेतावनी दी थी। काम बंद नहीं हुआ तो उन्होंने आगजनी की। 
विज्ञापन
बालाघाट के लांजी इलाके में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया और फिर यह बैनर लगा दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट के लांजी पुलिस थाने के देवर बेली पुलिस चौकी क्षेत्र में कोरबा नरपीगांव नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने ग्राम पंचायत देवर बेली के ग्राम कोरका में सड़क निर्माण में लगे 3 वाहनों में आग लगा दी। इसमें एक रोड रोलर भी शामिल है।  
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरका से देवर बेली के बीच सड़क बनाई जा रही है। इस दौरान नक्सलियों ने देर रात को कोरका और नरपी के बीच आगजनी की घटना को अंजाम दिया। सड़क निर्माण कंपनी रायसिंह एंड कंपनी के वाहन बताए जा रहे हैं। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि 30-40 हथियारबंद नक्सली वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इनमें 15 महिलाएं भी थी। जिस इलाके में यह आगजनी की घटना हुई है, उसे नक्सल प्रभावित माना जाता है। 

दरअसल, नक्सलियों ने सड़क निर्माण कर रही रायसिंह एंड कंपनी को निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी दी थी। ठेकेदार ने काम बंद नहीं किया, इस वजह से नक्सलियों ने उसके वाहनो में आग लगा दी। बालाघाट के पुलिस अधिक्षक अभिषेक तिवारी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर लटकाए परचे बरामद किए हैं। घटनास्थल के पास के इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है। पिछले 2 माह में नक्सलियों ने विभिन्न घटनाओं के माध्यम से अपनी उपस्थिति का अहसास कराया है। ऐसा लगता है उनकी सक्रियता किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने की अपील
नक्सलियों ने घटनास्थल पर कुछ परचे भी छोड़े हैं। इनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश झोनल कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के नाम का उल्लेख है। साथ ही छत्तीसगढ राज्य में बंद को सफल बनाने की अपील की गई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें