फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूलाल के पीछे विवाद या विवादों के पीछे दौड़ते हैं बाबूलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर वर्तमान में प्रदेश सरकार में गृहमंत्री का पद संभालते हैं। यूं तो बाबूलाल स्वभाव से काफी शांत चित्त माने जाते हैं लेकिन उनकी जुबान कई बार उन्हें मुसीबत में फंसा देती है।
विज्ञापन


दो दिन पहले पार्टी की एक विंग की बैठक में वो फिर कुछ ऐसा कह बैठे कि उस पर बवाल मचा है। भाजपा की नेचुरोपथी और आयुर्वेदिक विंग की बैठक में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे बाबूलाल गौर बात करते करते असली मुद्दे से भटक गए।

बोले, एक बार रूस गया था, वहां महिलाओं ने मुझे किस करना शुरू कर दिया। एक महिला ने माथे पर किस किया तो दूसरी भी यही करने लगी, मैंने मना करके उन्हें हटाया। फिर आगे बोले वहीं एक महिला ने पूछ लिया कि आप धोती कैसे पहन लेते हैं इसमें न जिप होती है न पॉकेट।
विज्ञापन

बलात्कार को भी बता चुके हैं कभी कभी अच्छा

अब इस बात पर गौर ने जवाब दिया उसे सुनकर कार्यक्रम में बैठे लोग बगले झांकने लगे। गौर ने बताया कि मैंने उस महिला से कहा कि धोती पहनते कैसे हैं ये तो बता नहीं सकता लेकिन इसे उतारा कैसे जाता है ये जरूर बता सकता हूं।

अब गौर के इस बयान के बाद हल्ला मचा है। इससे पहले पिछले साल भी वे बलात्कार के एक मामले पर अजीब बयान देकर चर्चा में आ चुके हैं।

जहां उन्होंने यूपी में रेप के बढ़ते मामलों में प्रदेश सरकार पर उंगली उठने लगीं तो उन्होंने अखिलेश का बचाव करते हुए कहा कि रेप करने वाला बताकर नहीं जाता कि वो रेप करने जा रहा है। इसलिए बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन

पत्रकार के पूछने पर बोले, मैं किसी से मुख्यमंत्री से कम नहीं

बाबूलाल गौर यहीं नहीं रुके बोले, बलात्कार कभी गलत तो कभी सही भी होता है, यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। यह एक सामाजिक बुराई है, इसके केवल कानून के डंडे से दूर नहीं किया जा सकता।

इससे कुछ दिन पहले इंदौर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान भी वे कुछ ऐसा बोल गए जिससे उनकी पार्टी नेताओं की भौहें तन गईं। पत्रकार के किसी सवाल के जवाब में गौर बोल गए कि वो किसी मुख्यमंत्री से कम थोड़े ही हैं।

असल में पत्रकार ने उनसे पूछा था कि आप दोबारा मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे, तो गौर यह सब बोल गए। उन्होंने कहा कि मेरी हनक किसी मुख्यमंत्री से कम नहीं है। इसके अलावा भी बाबूलाल कई बार अपने बयानों से विरोधियों को मुद्दा दे चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें