फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर हमला, माहुलझिर में जमीन के हिस्से को लेकर हुई मारपीट; पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 11:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP: छिंदवाड़ा के माहुलझिर के दहियार में सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर हमले का मामला सामने आया है। दो पटवारियों, आवेदक और राजस्व टीम के साथ विवाद करते हुए डेहरिया परिवार के पांच सदस्यों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी में माहुलझिर पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाले मनमोहन साहू ने अपनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत कर जमीन का सीमांकन कराने का आवेदन दिया था, जिसके बाद राजस्व विभाग के पटवारी अनिल टेकाम अपने एक अन्य साथी पटवारी, टीम के अंकित सोनी, अश्विनी नवरेती, सरोज शेंडे और आवेदक मनमोहन साहू के साथ जमीन पर पहुंचकर सीमांकन कर रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान जमीन पर कब्जा करने वाले दहियार निवासी 34 वर्षीय कमलेश पिता रामप्रसाद डेहरिया, उसके भाई 50 वर्षीय भूरेलाल डेहरिया, कैलाश डेहरिया, हल्के डेहरिया और मनोज डेहरिया मौके पर पहुंचे और विवाद करने लगे।

जब टीम ने विधिवत कार्यवाही की बात कही तो डेहरिया परिवार के इन पांचों सदस्यों ने टीम पर हमला करते हुए मारपीट शुरु कर दी। इस हमले में पटवारी अनिल टेकाम और आवेदक मनमोहन साहू ज्यादा गंभीर हुए हैं, जबकि शेष को भी चोट आई है। बाद में टीम वहां से भागी और मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने पांचों के खिलाफ धारा 294, - 323, 506, 34, 332, 353, 186 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है, जबकि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें