फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों पर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 14 Mar 2024 02:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

प्रदर्शन की सूचना पर सीएसपी अभिषेक तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे और संगठन के सदस्यों से बात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इस हमले का आरोप एक शराब ठेकेदार पर लगा है। 
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत मारुताल टोल पर बुधवार रात भगवती मानव कल्याण संगठन के तीन सदस्यों पर अज्ञात आरोपियों ने हमला कर मारपीट कर दी। घायलों को संगठन के सदस्य इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पुलिस ने उनके बयान लिए। लेकिन, घायलों के बताए अनुसार  एफआईआर नहीं लिखे जाने से संगठन के सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य विक्रम पिता त्रिलोक सिंह निवासी वितली, जगदीश पिता दुर्जन सिंह जामुन खेड़ा  44 वर्ष और पूरन सिंह लोधी निवासी तेंदूखेड़ा चार पहिया वाहन से दमोह आ रहे थे। मरूताल टोल नाके पर पहुंचते ही पीछे से फोर  व्हीलर से आए लोगों ने लाठी, रांडो से हमला कर दिया और भाग निकले।  तत्काल इसकी सूचना संगठन के सदस्यों को दी गई और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जबलपुर नाका चौकी से एएसआई अभय सिंह पहुंचे और  घायलों से जानकारी लेकर केस दर्ज किया। लेकिन, संगठन के सदस्यों ने सही एफआईआर नहीं लिखने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि 8 बजे हुई घटना की एफआईआर रात दो बजे तक भी लिखी गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना पर सीएसपी अभिषेक तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे और संगठन के सदस्यों से बात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।  जानकारी के अनुसार इस हमले का आरोप एक शराब ठेकेदार पर लगा है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही तो संगठन के सदस्य नाराज हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें