फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: उत्तराखंड चुनावों पर ऐसा क्या बोल गए शिवराज कि हरिद्वार में देनी पड़ी सफाई; जानिए वायरल वीडियो का सच 

Sat, 12 Feb 2022 02:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में उन्हें कहता सुना गया कि उत्तराखंड में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। इस पर बवाल उठा तो हरिद्वार में उन्हें सफाई भी देनी पड़ी। 
विज्ञापन
हरिद्वार में शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हो गया है। पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में उनसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के चुनावों पर राय मांगी गई थी। इसमें उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि उत्तर प्रदेश में कोई दिक्कत नहीं है। उत्तराखंड में जरूर मुश्किल है। यह वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया तो बवाल खड़ा हो गया। शिवराज को हरिद्वार में पत्रकारों से चर्चा में सफाई देनी पड़ी। 
विज्ञापन


दरअसल, 8 फरवरी को शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह ग्राम जैत में गौरव दिवस मनाया। इसी दौरान उन्होंने कुछ पत्रकारों के साथ अनौपचारिक चर्चा भी की। एक पत्रकार ने उनसे पूछा था कि चुनावों में क्या हो रहा है? इस पर उन्हें कहते सुना गया कि "यूपी में कोई संदेह नहीं है। उत्तराखंड में भी बीजेपी है... उत्तराखंड में थोड़ा मुकाबला है।" इतना बोलते ही सीएम का ध्यान वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे शख्स पर जाता है। वे कहते हैं- मोबाइल बंद करो। 



10 फरवरी को कांग्रेस ने ट्वीट किया
इस वीडियो को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 10 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया। फिर तो जैसे सभी कांग्रेस नेताओं ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए और शिवराज को घेरा। यहीं पर बवाल खड़ा हो गया। खबरों में लिखा गया कि शिवराज को उत्तराखंड में भाजपा की जीत पर संदेह है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा कि "कृपया मोबाइल बंद कीजिए.. मामाजी उत्तराखंड में बीजेपी की स्थिति की सच्चाई बता रहे हैं। कह रहे हैं कि यूपी में संदेह नहीं लेकिन उत्तराखंड में…? प्रतिक्रिया से ही परिणाम समझा जा सकता है। मोबाइल बंद होने के बाद तो मामाजी ने सभी को उत्तराखंड का परिणाम भी बता दिया..." 
विज्ञापन

 

शिवराज को देनी पड़ी सफाई
इस मसले पर मध्य प्रदेश भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। व्हाट्सएप ग्रुप्स में जरूर भाजपा-कांग्रेस के प्रवक्ता एक-दूसरे की खिंचाई कर रहे हैं। खैर, शुक्रवार को हरिद्वार में शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें एक तरह से वायरल वीडियो पर सफाई ही दे डाली कि भाजपा नया रिकॉर्ड बना रही है। इसमें उन्होंने दावा किया कि "मैं चार दिन से उत्तराखंड में हूं। पहाड़ों पर भी गया हूं। चारों तरफ मैं देख रहा हूं कि भाजपा के समर्थन में लहर बह रही उत्तराखंड में। भाजपा उत्तराखड़ में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी। मोदी जी और धामी डबल इंजन की सरकार से प्रभावित है। नारे को ना नाम को, वोट हमारे काम को मिल रहा है। सीएम ने कहा कि पिछड़ा रिकॉर्ड तोड़कर 57 से ज्यादा विधायक जीतेंगे।"
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें