फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश चुनाव 2018: कंप्यूटर बाबा ने खोला मोर्चा, सीएम शिवराज को भारी ना पड़ जाए नाराजगी

Tue, 23 Oct 2018 02:41 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Madhya Pradesh election
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जब पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था तो इस पर कई सवाल उठे थे। अब उनका यही फैसला उनके लिए मुसीबत बनता दिख रहा है। इन्हीं में से एक नामदेव शास्त्री उर्फ कंप्यूटर बाबा शिवराज से नाराज हो गए हैं और राज्य सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। आज वह इंदौर में मन की बात करने जा रहे हैं।  
विज्ञापन


कंप्यूटर बाबा ने पिछले दिनों राज्यमंत्री के दर्जे से इस्तीफा दे दिया था अब वह खुलकर विधानसभा चुनाव से ऐन पहले शिवराज सरकार को घेर रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा सरकार में संतों का सम्मान नहीं होता है।  

एक तरह से इंदौर में कंप्यूटर बाबा के आश्रम पर मिनी कुंभ लग चुका है । संत समागम में 5 वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक संत शामिल होंगे। अभय प्रशाल में संत समागम होगा। यहां कंप्यूटर बाबा मन की बात करेंगे। इस दौरान वह शिवराज सरकार पर निशाना साधेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा उन्हें मनाने की पुरजोर कोशिश में है।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसके बाद कंप्यूटर बाबा ग्वालियर में 30 अक्तूबर, खांडवा में 4 नवंबर, 11 नवंबर को रीवा और 23 नवंबर को जबलपुर में संतों से मुलाकात करेंगे। 

कंप्यूटर बाबा ने राज्य सरकार पर धर्म और संत समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री का दर्जा छोड़ दिया था। उन्होंने सरकार की ओर से गो मंत्रालय बनाए जाने की घोषणा पर भी सवाल उठाए थे। इसके अलावा सरकार से अलग नर्मदा मंत्रालय बनाने की मांग की थी। 
विज्ञापन

  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें