फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सरकार ने शुरू कराई व्यापम की जांच, मंगाए गए ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज

Wed, 19 Dec 2018 09:09 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
vyapam
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में नई सरकार आते ही बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में अब सरकार ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (व्यापम) की ग्रुप- 4 की भर्ती परीक्षा में हुईं गड़बड़ियों की जांच कराने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


सरकार ने उन केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज मंगाई है जिन्हें संदिग्ध माना गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए थे, इन केंद्रों में से 10 को संदिग्ध माना है। सरकार वीडियो फुटेज को देखकर यह पता लगाएगी कि गड़बड़ी किस स्तर पर हुई और परीक्षा में शामिल उम्मीदवार कौन थे?

पीईबी पर यह आरोप है कि परीक्षा में कई अपात्र उम्मीदवार हुए थे, जिन्हें 12 दिसंबर को घोषित हुए परिणामों में क्वालिफाई बताया गया है। आरोप लगाने वाले छात्रों को साथ लेकर मंगलवार विधायक कुणाल चौधरी ने सीएम कमलनाथ से मुलाकात की। छात्रों के प्रदर्शन के बाद ही सरकार ने पीईबी की ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा की जांच कराने का फैसला किया।
विज्ञापन


पीईबी डायरेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। 10 परीक्षा केंद्रों से सीसीटीवी फुटेज मंगाए गए हैं। इन फुटेज से परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच की जाएगी।

पांच बार बदले गए नियम

चुनिंदा उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के लिए बिना कारण बताए दोबारा परीक्षा कराई थी। पीईबी ने यह परीक्षा जुलाई 2018 में कराई थी। इसके साथ ही 5 बार नियम बदले थे। एक लाख से ज्यादा लोगों के भविष्य से खिलवाड़ होने की वजह से पीईबी के बाहर मंगलवार को परीक्षार्थियों ने प्रदर्शन किया।

राज्य के 40 से ज्यादा शहरों में  ग्रुप-4 की भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इसमें 1.40 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 28 से 31 जुलाई तक पीईबी ने स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड-3, आशुलिपिक, असिस्टेंट रेवेन्यू इंस्पेक्टर सहित 2700 से ज्यादा पदों के लिए परीक्षा ली थी।

 

विज्ञापन

पीईबी पर उठे कई सवाल 

सोशल मीडिया पर परीक्षा शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही एक परीक्षा केंद्र में नकल कराने का वीडियो वायरल हो गया था। 

पीईबी पर आरोप है कि परीक्षा की कट ऑफ लिस्ट हाई रही, क्योंकि इसमें गड़बड़ी की गई ? इसके अलावा पीईबी की पिछली 4 परीक्षाओं में 40 प्रतिशत नंबर लाने वाले उम्मीदवार ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा के टॉपर बने?परीक्षा और उत्तर कुंजी जारी होने के 45 दिन बाद री-एग्जाम क्यों कराया।  कई बार जांच की माग की गई लेकिन शिवराज सरकार जांच के लिए तैयार नही हुई जबकि पीईबी ने परीक्षा नियम 5 से ज्यादा बार बदले। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें