फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीः चौकी में ही फांसी पर झूल गया एएसआई

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर में एक सहायक पुलिस निरीक्षक ने पुलिस चौकी में रोशनदान की खिड़की से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना गुलजार कालोनी स्थित मनिकबाग पुलिस चौकी की है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि एएसआई संतोष शुक्ला लंबे समय से तनाव में चल रहे थे। हालांकि उन्होंने अपनी मौत से पहले कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।

जानकारी के अनुसार एएसआई शुक्ला मंगलवार को सुबह ड्यूटी पर पहुंचे थे। उन्होंने चौकी पहुंचकर वहां तैनात कांस्टेबल को अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए कहा। उन्होंने उससे यह भी कहा कि उन्हें अपनी तबियत ठीक नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से तनाव में चल रहे ‌थे एएसआई

वहीं काफी समय के बाद जब शुक्ला ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही के वायरलैस और मोबाइल फोन पर की गई कॉल का जवाब नहीं दिया तो वह उनसे मिलने वापस आ गया।

चौकी का दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे तोड़ा गया। अंदर का नजारा देखकर पुलिस वालों के होश उड़ गए, शुक्ला रोशनदान के जंगले से लटके हुए थे।
 
पुलिसकर्मियों ने उन्हीं नीचे उतारा। बताया जाता है कि शुक्ला के दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे इंजीनियर हैं जबकि बेटी शादीशुदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें