फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अशोकनगर में दबंगों का उत्पात! बुजुर्ग दंपति को खंभे से बांधकर पीटा, जूतों की माला पहनाई

Sun, 19 May 2024 03:07 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अशोकनगर

सार

अशोकनगर में दबंगों की बर्बरता का मामला सामने आया है। बुजुर्ग दंपति को हाथ बांधकर पीटा गया, जुलूस निकाला गया और आखिरी में गले में जूतों की माला पहनाकर खंभे से बांध दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर बंधक दंपति को छुड़ाया। 
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अशोकनगर से बुजुर्ग दंपति से बर्बरता का मामला सामने आया है। इलाके के दबंगों ने दोनों को खंभे से बांधकर पीटा और जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दंपती को बचाया। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र के किलोरा गांव का है। बताया जा रहा है कि बेटीबाई (60) और उनके पति करण सिंह उर्फ कन्ना अहिरवार (65) तीन महीने से दबंगों से छिपते फिर रहे हैं। तीन माह बाद शुक्रवार को ही वे गांव लौटे थे। इसकी भनक गलते ही किरोला के एक दबंग परिवार के लोग दलित बुजुर्ग दंपति के घर पहुंचे और अपशब्द कहते हुए दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बुजुर्ग दंपति को हाथ बांधकर पीटा गया, जुलूस निकाला गया और आखिरी में गले में जूतों की माला पहनाकर खंभे से बांध दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर बंधक दंपती को छुड़ाया। बेटी बाई की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मारपीट से पीड़ित दंपति के शरीर पर कई अंदरूनी चोटें हैं। कन्ना अहिरवार के पैर में फ्रैक्चर आए हैं। महिला के शरीर पर भी चोटों के निशान हैं। फिलहाल दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। ये भी पता चला है कि वे कई बार पुलिस को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। लोगों के मुताबिक मामला लड़की से जुड़ा है। बुजुर्ग दंपती का बेटा तीन महीने पहले गांव की एक महिला से छेड़छाड़ कर चुका है। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें