फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar: शिक्षक की शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, आग लगाने की कोशिश

Fri, 27 Sep 2024 04:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया है। बता दें कि शिक्षक की शिकायत पर कार्रवाई न होने से युवक परेशान है।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक की शिकायत किए जाने पर कार्रवाई न होने से परेशान युवक ने जिला पंचायत कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास किया। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक रंजीत शाक्य ने जिला पंचायत पहुंचकर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।

विज्ञापन


जानकारी लगने पर तमाम अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में युवक रंजीत का कहना है कि उसे सात दिन में कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया गया है। अगर सात दिन में भी कार्रवाई नहीं होती है तो वह फिर यही कदम उठाएगा।

दरअसल, काफी लंबे समय से युवक रंजीत शाक्य वर्तमान में शासकीय कन्या स्कूल के प्राचार्य महेंद्र सिंह रघुवंशी की तमाम शिकायतें करता रहा है। शिकायत में शिक्षक पर भ्रष्टाचार सहित नियम विरुद्ध पदोन्नति सहित कई आरोप युवक ने लगाए हैं। युवक का कहना है कि कई मर्तवा शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते उसे मजबूरन आत्मदाह का प्रयास करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें