फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashok Nagar News: गुना प्रत्याशी सिंधिया ने जीत से पहले किया डांस, गाने पर जमकर थिरके

Fri, 12 Apr 2024 08:46 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर जिले के 2 दिन के दौरे पर आए हुए हैं। इस दौरान वे अशोकनगर की प्रत्येक विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मंच पर सिंधिया ने किया डांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना शिवपुरी से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का अशोकनगर जिले के चंदेरी एक अलग ही रूप देखने को मिला है। युवा संवाद सम्मलेन में शामिल होने चंदेरी आए सिंधिया ने सिंधिया-सिधिया गाने पर थिरके नजर आए। 

विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों द्वारा अलग-अलग तरीके से कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को लुभाने का प्रयास जारी है। इस दौरान छोटे से लेकर बड़े नेताओं के कई अंदाज और रंग देखने को भी मिलते हैं। कभी कोई जनता के साथ खाना खाता है तो कभी कोई जनता के दुख में शामिल होते है तो कोई डांस करता है और गाना गाता है। ऐसा ही अलबेला अंदाज केंद्रीय मंत्री और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का चंदेरी में देखने को मिला है। यहां सिंधिया ने कार्यकार्यकर्ताओं के साथ डांस किया। 

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर जिले के 2 दिन के दौरे पर आए हुए हैं। इस दौरान वे अशोकनगर की प्रत्येक विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आ रहे हैं। मतदान की तारीख से पहले परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा भी इन सभी विधानसभा में पहुंचकर मतदाताओं को लुभाने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें