फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: BJP-MLA का छलका दर्द, कहा- जब CM और मंत्री आएंगे, सिर्फ उसी दिन लाइट नहीं कटेगी

Tue, 27 Jun 2023 06:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

अपनी ही सरकार के सिस्टम से परेशान अशोकनगर जिले से बीजेपी विधायक का दर्द छलक आया। विद्युत अधिकारी से फोन पर कहा, क्या मुख्यमंत्री और मंत्री आएंगे सिर्फ उसी दिन लाइट नहीं जाएगी, व्यवस्था नहीं सुधरी तो धरना दूंगा।
विज्ञापन
विधायक जजपाल सिंह जज्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कमोबेश 15 साल से अधिक समय से सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के विधायक ही पार्टी की नीतियों से प्रभावित नजर आ रहे हैं। ये हम नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के अशोकनगर विधायक खुद फोन पर चर्चा करते हुए विद्युत अधिकारी से कहते हुए नजर आए।

विज्ञापन


इसमें वे विद्युत की समस्या से परेशान जनता के लिए कह रहे हैं कि जब दो दिवस पूर्व मंत्री और मुख्यमंत्री यहां आए थे तो उस दिन लाइट नहीं गई थी। उसके बाद से रोजाना रही है। यानी ये सब कुछ जानबूझकर किया जा रहा है। यदि आप लोग चाहो तो लाइट नहीं जाएगी। दरसअल, अशोकनगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लाइट जाने की समस्या बढ़ गई है, जिनका सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा तरह-तरह की समस्याओं का कारण पूछा जा रहा है। वहीं, अशोकनगर के विधायक जजपाल सिंह जज्जी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे विद्युत विभाग के अधिकारी डीई से फोन पर चर्चा कर रहे हैं और क्षेत्र में जगह-जगह लाइट जाने का रिकॉर्ड भी पूछ रहे हैं।

चर्चा के दौरान किस तरह से वे क्षेत्र में विद्युत प्रवाह न मिलने के कारण क्षेत्रवासियों के साथ खड़े होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। इसमें उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि क्यों क्षेत्रवासियों के साथ दोगला व्यवहार किया जा रहा है। क्षेत्र में कोई बड़ा नेता आता है तो उस दिन दिन या रात में लाइट नहीं जाती, कुछ दिन पहले ही मुंगावली विधायक एवं पीएचई राज्य मंत्री की बेटी की शादी हुई थी। उस दिन प्रदेश के दो बड़े नेताओं का उस शादी में शामिल होने के लिए आना था। उस दिन कहां से यह लाइट की व्यवस्था हुई थी, अगर लाइट की कमी है तो बता दें।
विज्ञापन


बताते चलें, अशोकनगर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का प्रभारी जिला है। लेकिन यहां देखने में यह मिल रहा है कि अशोकनगर जिले के साथ-साथ कई क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह न मिलने के कारण परेशानी बनी हुई है। विधायक अशोकनगर के द्वारा इस तरह की शिकायत करना अपने आप में ही एक अलग बात दिखाई दे रही है। एक तरफ तो वह अपनी ही सरकार में अधिकारियों को समझाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आमजन के साथ खड़े होने की भी बात कह रहे हैं।

विगत दिनों जिस प्रकार मुंगावली विधायक और पीएचई राज्यमंत्री की बेटी की शादी में ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह शामिल होने के लिए आए थे। उस दिन किसी भी प्रकार की लाइट कटौती नहीं हुई थी। विधायक विद्युत मंडल के डीई को कहते नजर आए कि दो-तीन दिन में अगर सुधार नहीं हुआ तो मैं आपके विद्युत मंडल के सामने शहर की जनता के साथ खड़ा नजर आऊंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें