फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आसाराम से लिया व्रत, नहीं करूंगा सेक्स'

Sat, 05 Oct 2013 12:59 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के भोपाल में महिला थाने में एक अजीब से मामले से सारे काउंसलर हैरत में है। यहां शिकायत लेकर आई एक महिला की शिकायत है कि शादी के डेढ़ साल बाद भी उनका दांपत्य जीवन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक आसाराम बापू के सामने लिए ब्रह्मचर्य व्रत से दंपत्ति की शादी संकट में पड़ गई है। जानकारी के मुताबिक बैरागढ़ निवासी महिला की शादी डेढ़ साल पहले सऊदी अरब में रहने वाले एनआरआई से हुई थी। दोनों कंप्यूटर इंजीनियर हैं। यह एक अरेंज्ड मैरेज थी।
शिकायत के अनुसार महिला का पति हमेशा दूर-दूर रहता है। आसाराम की फोटो के सामने ज्यादा वक्त बिताता है।
दांपत्य जीवन की बात आते ही पति ने आसाराम की फोटो के सामने पत्नी को खड़ा कर दिया। कहा कि 'ये हमारे भगवान हैं। तुम भी इनका स्मरण करो। मोक्ष मिलेगा। हम साथ में बैकुंठ जाएंगे। आसाराम बापू के सामने लिए ब्रह्मचर्य व्रत के कारण मैं तुसमे शारिरिक संबंध नहीं बना सकता।'
विज्ञापन

काउंसलर का कहना है कि मनोज की काउंसलिंग की गई है। दोनों के परिवार के लोगों के समझाने का कुछ असर हुआ है। पति ने कुछ समय मांगा है। कुछ समय बाद दोनों की फिर काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें