सीसीटीवी फुटेज लिए गए स्क्रीनग्रैब
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के दतिया में शनिवार देर रात चार से पांच हथियारबंद बदमाश बेखौफ होकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे। ये बदमाश अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर सज्जन दांगी को धमकाने के लिए पहुंचे थे। गनीमत रही कि जब बदमाश पहुंचे तब तक डॉक्टर अस्पताल से जा चुके थे। इस मामले से पता चलता है कि प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के जिले में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं।
यह है मामला
अस्पताल में पदस्थ डॉ. सज्जन दांगी ने बताया कि उनकी ड्यूटी ट्रामा सेंटर में लगी थी। शनिवार की रात में कुमहेड़ी गांव निवासी सुनील कुशवाहा आया जिसके पेट में दर्द था। इसी दौरान हार्ट अटैक से पीड़ित एक महिला पहुंची। इसके बाद डॉक्टर पहले महिला का उपचार करने लगा। बस इसी बात से नाराज होकर सुनील डॉक्टर से विवाद करने लगा। उसके बाद उसने बदमाश बुलवा लिए। सभी बदमाश हथियारों से लैश होकर अस्पताल में पहुंचे तो सभी सहम गए। डॉक्टर के मौके पर नहीं मिलने से बदमाशों ने अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी विजय तोमर ने बताया कि अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दांगी ने एक शिकायती आवेदन दिया है। उसकी जांच की जा रही है। इस मामले में अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।